Mathura News: आर्यन तोमर के शतक से सीएई मथुरा ने दर्ज की 125 रन से जीत
मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: आर्यन तोमर के शानदार शतक और मोहम्मद फरहान की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सीएई मथुरा ने प्लेनम स्पोर्ट्स अकादमी को 125 रन से हराया। शुक्रवार को प्लेनम स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में सीएई मथुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 289 रन बनाए। जवाब में प्लेनम स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 32.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। सीएई मथुरा द्वारा आर्यन तोमर ने 94 गेंदों पर 101 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं, मोहम्मद फरहान ने 85 गेंदों पर 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: टीपीजी क्रिकेट अकादमी 172 रन से विजयी रही दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 183 रन की शानदार साझेदारी हुई। इसके अलावा गौरव तंवर ने 19 गेंदों पर 32 रन और सजल गुप्ता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.