Mathura News: आरओ प्लांट सहित 15 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
मथुरा, सितम्बर 28 -- Mathura News: विद्युत प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए आरओ प्लांट सहित 15 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। विजिलेंस को सूचना मिली कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता मीटर से पहले कट लगाकर विद्युत चोरी कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर विजिलेंस प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह, जेई सुशील कुमार, उप निरीक्षक धीरेन्द्र पाल सिंह ने टीम के साथ लक्ष्मी नगर सब डिवीजन क्षेत्र के गांव तैय्यापुर, गांव भैंसारा, किनारई एवं पानी गांव में कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान एक आरओ प्लांट पर चोरी पकड़ी। इसके अलावा 14 घरेलू कनेक्शनों पर बिजली चोरी मिली। यहां अतिरिक्त केबल लगाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा है। कार्रवाई से गड़बड़ी करने वालों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.