Mathura News: आरओ प्लांट सहित पांच स्थानों पर मिली बिजली चोरी
मथुरा, जुलाई 2 -- Mathura News: मथुरा। विजिलेंस एवं विद्युत टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरओ प्लांट सहित पांच स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। इसमें लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। टीम को सूचना मिली देवीपुरा अलवरपुल के पास बिजली चोरी हो रही है। इससे अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार, एई रेड्स सतेन्द्र कुमार, एसडीओ शुभम अग्रवाल, प्रभारी जेई पवन कुमार, राजकुमार आदि ने देवीपुरा क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां आरओ प्लांट को चेक किया तो देखा घरेलू कनेक्शन में कट लगाकर आरओ प्लांट चलाया जा रहा था। चार अन्य स्थानों पर भी बिजली चोरी के मामले पकड़े। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बिजली चोरी में दो पर प्राथमिकी, लाखों रुपए जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.