Mathura News: आमने सामने टकराईं बाइक, दो घायल
मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: राया। थाना अंतर्गत हाथरस मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार को भर्ती कराया। शनिवार को गांव साथनी, राया निवासी रंजीत सिंह बाइक लेकर कस्बा राया से हाथरस की ओर लौट रहे थे। बताते हैं कि तभी गांव अमरूआ निवासी सोनू अपने गांव से राया की ओर जा रहे थे। तभी राया-हाथरस रोड पर गांव कोयल के समीप दोनों बाइक में आमने सामने टक्कर हो गयी। इसके चलते बाइक सवार रंजीत और सोनू रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये तो दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.