मथुरा, नवम्बर 1 -- Mathura News: नगर के क्षेत्र में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक वारदातों के जरिए अवैध धन अर्जित करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार गिरोह का सरगना विनय पुत्र गब्बर निवासी इंदपुरी, गोवर्धन चौराहा थाना हाईवे है। इसके अलावा धर्मेंद्र पुत्र राजपाल सिंह निवासी आशापुरम कॉलोनी और अनिकेत पुत्र मोहन सिंह निवासी अंबेडकर मूर्ति के पास इंदपुरी गिरोह के सदस्य है। गिरोह के सदस्य आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए चोरी, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। यह भी पढ़ें- Agra News: गोकशी करने वाले तीन पर पुलिस ने की गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई इनके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले ...