मथुरा, अक्टूबर 28 -- Mathura News: ब्रज रज उत्सव में मंगलवार को धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड पर रूट्स: नादात्म बैंड की भजन क्लबिंग प्रस्तुति ने श्रोताओं को भक्ति और आधुनिक संगीत के संगम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और हनुमान चालीसा से हुई। ड्रम, गिटार, कीबोर्ड, बांसुरी, तबला और ढोलक की संगत पर कलाकारों ने कृष्ण, राम और शिव की स्तुति से जुड़े भजन प्रस्तुत किए। बैंड ने 'मेरे बांके बिहारी लाल', 'राधे अलबेली सरकार', 'मेरे कान्हा ने बंसी बजाई', 'श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में', 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी', 'शिव तांडव स्तोत्र', 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'अच्युतम केशवम' और 'ऐगिरी नंदिनी' जैसे भक्ति गीतों को नए अंदाज में पेश किया। प्रस्तुति में कृष्णा शुक्ला, गौरव त्रिपाठी और सत्यराज मिश्रा ने गायन किया। सार्थक रैकवार ने ड्र...