Mathura News: आधा घंटे में मिली चोरी हुई बाइक
मथुरा, जुलाई 24 -- Mathura News: तहसील के सामने नीम के पेड़ के नीचे खड़ी बाइक चोरी हो गयी। कस्बा चौकी प्रभारी की सक्रियता से पुलिस टीम ने चोरी गयी बाइक को आधा घंटे में बरामद कर लिया। शुक्रवार को सुरीर के गांव नगला जय सिंह निवासी धर्मवीर किसी काम से मांट आये थे। बाइक तहसील कर सामने नीम के पेड़ के नीचे खड़ी करके अपना काम कराने तहसील चले गए। शाम को तहसील से लौट कर आये तो बाइक नहीं थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही कस्बा चौकी प्रभारी आकाश चौहान सक्रिय हो गए। पुलिस टीम के साथ बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक बाइक ले जाते दिखाई दिये। पुलिस टीम के साथ चौकी प्रभारी ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरु कर दी, तभी बाइक लेकर जाने वाले बाइक को आधा घंटे बाद ही उसी नीम के पेड़ के नीचे खड़ी करके चले गये।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.