Mathura News: आठ नामजदों पर चौथ वसूली व जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज
मथुरा, अक्टूबर 12 -- Mathura News: कस्बा चौमुहां में महीनादारी न देने पर नामजदों पर दुकानदार पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा है। थाने से न्याय न मिलने पर पीड़ित पक्ष ने अदालत की शरण ली। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर थाना जैत पुलिस ने एक ही परिवार के आठ नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा चौमुहां थाना जैत निवासी देवीदयाल ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 जून की रात करीब 9 बजे उनका पुत्र सोमदत्त उर्फ गोपाल अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी कस्बे का ही निवासी अरुण उर्फ उमेश अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक पर दुकान के आगे आकर रुका और गालियां देते हुए चौथ मांगने लगा। जब पिता-पुत्र ने चौथ देने से मना किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके कुछ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.