मथुरा, जुलाई 2 -- Mathura News: मथुरा,अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम लोगों का सुख चैन छीन लिया है। आकाशवाणी क्षेत्र में 20 घंटे से बिजली नहीं है। रातभर लोग यहां परेशान रहे और समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। मंगलवार की शाम करीब 10:30 बजे आकाशवाणी क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। रात में लोग फोन मिलाते रहे लेकिन सही जवाब नहीं मिला। रातभर लोग परेशान रहे। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं होने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। आधी रात के बाद तो अधिकारियों ने फोन उठाने ही बंद कर दिए। विद्युत कटौती से घरेलू कामका...