Mathura News: आंगन में बैठे परिवार पर फायरिंग
मथुरा, अक्टूबर 30 -- Mathura News: थाना कोसीकलां के गांव बुखरारी में खेत पर चारा काटने को लेकर आरोपी ने साथियों संग पड़ोसी की छत पर चढ़ आंगन में बैठे परिवार पर फायरिंग कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बुखरारी थाना कोसीकलां निवासी कुमरपाल द्वारा दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत पर चारा काट रहे थे। इसी दौरान गांव का ही ओमप्रकाश बाइक से वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद से बचते हुए कुंवरपाल अपने घर लौट आए। आरोप है कि कुछ ही देर बाद ओमप्रकाश व पवन अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ अवैध असलाह, राइफल और तमंचा लेकर पड़ोसी की छत पर चढ़ गए। छत पर चढ़े और दोनों भाइयों ने आंगन में बैठे परिवार पर फायरिंग शुरू कर दी। सभी सदस्यों ने भागकर कमरों के भीतर छिपकर अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.