मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: थाना फरह के गांव कोह में अवैध खनन की रोकथाम के लिए छापेमारी करने पहुंचे खान निरीक्षक के साथ कार चालक ने गाली-गलौज और मारपीट की। डंपर को सीज कर थाने ले जाते समय आरोपी ने कार आगे लगाकर रास्ता रोक लिया और खान निरीक्षक को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कथित तौर पर नशे की हालत में मिले आरोपी को कार समेत गिरफ्तार कर लिया। खनन विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खान निरीक्षक मथुरा सुभाष सिंह ने तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात करीब दो बजे उन्हें गांव कोह में अवैध खनन की गोपनीय सूचना मिली। उन्होंने मौके पर छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त एक डंपर पकड़ लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष फरह से संपर्क कर डंपर को सुपुर्दगी में देने के लिए थाने ले जा रहे थे। तहरीर के अनुसार, रास्ते म...