Mathura News: अलग अलग हादसों में दो की मौत, एक गंभीर
मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: थाना क्षेत्र में हाइवे पर अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक घटना के दौरान थोड़ी देर के लिए हाइवे पर जाम भी लग गया। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार शिवम (20) अपने साथी बिट्टू (19) निवासीगण गांव दौलतपुर, फरह के साथ घर से रैपुराजाट के समीप मजदूरी करने जा रहा था। हाइवे पर गांव भीमनगर के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार को अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया तो शिवम को भर्ती कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.