Mathura News: अलग-अलग स्थान से तमंचा-कारतूस समेत दो पकड़े
मथुरा, अगस्त 19 -- Mathura News: मथुरा। थाना फरह पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार रात को अलग-अलग स्थान से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक फरह छोटेलाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उप निरीक्षक सौरभ तेवतिया, अभिलाख सिंह, सर्वेश सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में गश्त पर थे। पुलिस टीम भ्रमण के दौरान चेकिंग करने लगी। सूचना पर पुलिस टीम कुरकंदा से सनौरा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने विनोद कुमार निवासी गांव मुरेंडा, सिकंदरा, आगरा व पींगरी वाले वाले मार्ग से रात करीब सवा 10 बजे लवकुश निवासी गांव मुरेण्डा, सिकन्दरा, आगरा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.