मथुरा, अक्टूबर 5 -- Mathura News: मथुरा, धर्मनगरी वृंदावन में साइबर अपराधियों ने 'डिजिटल अरेस्ट' का खौफ दिखाकर एक बुजुर्ग को तीन दिनों तक बंधक बनाए रखा और जेल भेजने की धमकी देकर उनसे 30 लाख रुपये की मोटी रकम ठग ली। जालसाजों ने खुद को एटीएस का अधिकारी बताते हुए बुजुर्ग की पत्नी के नाम से फर्जी मोबाइल सिम कार्ड चलने और उसका इस्तेमाल संगीन अपराधों में होने का झूठा डर दिखाया था। बुरी तरह सहमे बुजुर्ग ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी जालसाजों के बताए बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दी। बेटे की सूचना और ऑनलाइन शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना मथुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अफसर बन बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी देकर 30 लाख ठगे वृंदावन के बांके बिहारी बस्ती विद्यापीठ चौराहा निवासी रतन लाल अग्रवाल ने साइबर क्...