Mathura News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल
मथुरा, जुलाई 29 -- Mathura News: सौंख। थाना मगोर्रा के अंतर्गत मथुरा-भरतपुर मार्ग पर गांव मकेरा में पेट्रोल पंप के समीप बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत हो गयी, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज सीसीटीवी खंगाल वाहन चालक की तलाश कर रही है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव प्रानसुख, मगोर्रा निवासी राकेश (30) अपने बहनोई सुशील निवासी गांव छोकरवाड़ा, राजस्थान के साथ गोवर्धन परिक्रमा लगाने के बाद वापस बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव मकेरा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गये। इसकी जानकारी होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.