Mathura News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मथुरा, अगस्त 8 -- Mathura News: थाना सुरीर के अंतर्गत झंडा तिराहे के समीप गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। गांव नगला जयसिंह, सुरीर निवासी भारत (35) सुरीर क्षेत्र स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन था। बताते हैं कि गुरुवार रात वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिये जा रहा था। रास्ते में झंडा तिराहे के समीप अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये भिजवाया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत बताते हैं कि उसने रास्ते में ही दम तोड दिया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज सीसीटीवी खंगाल वाहन चालक की तलाश कर रही है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.