Mathura News: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन सिपाही घायल
मथुरा, सितम्बर 27 -- Mathura News: थाना सदर बाजार अंतर्गत पुलिस लाइन के सामने शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन सिपाही घायल हो गये। इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने उसे उपचार को आगरा रेफर कर दिया है, जबकि दो को उपचार के बाद छुटटी दे दी है। शनिवार दोपहर एक बजे करीब तीन सिपाही पुलिस लाइन के सामने से होकर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इसके चलते तीनों सिपाही घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर तीनों को तत्काल उपचार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से हालत चिंताजनक होने पर सिपाही हेमंत कुमार को उपचार के लिये आगरा रेफर कर दिया है। वहीं अनुज कुमार और अमन कुमार का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर त्रिपुरेश कौशिक ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.