Mathura News: अच्छे बुरे का ज्ञान ही सच्ची शिक्षा : शैलजाकांत
मथुरा, अगस्त 9 -- Mathura News: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा ने कहा कि शिक्षा तभी सफल मानी जाती है, जब छात्राएं अपने भले-बुरे के बारे में निर्णय लेने में सक्षम हो जाएं। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया। स्थानीय श्री बृज आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में कई कक्ष के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में छात्राओं की संख्या और उनका अनुशासन देख खुशी जाहिर की और छात्राओं से मन लगा कर पढ़ने और घर परिवार का नाम रोशन करने की अपील की। कॉलेज प्रबंधक पदम सिंह शर्मा ने बताया कि सांसद हेमामालिनी और विधायक राजेश चौधरी की निधि से बनने वाले कक्षों का शिलान्यास किया गया है। वहीं अलंकार कायाकल्प न्यास की पहल पर एक संस्था की ओर से छात्राओं के लिए 200 साइकिल उपलब्ध कराई गई हैं। एक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.