Mathura News: अंतिम सोमवार पर आज शिव मंदिरों में उमड़ेगी आस्था
मथुरा, अगस्त 24 -- Mathura News: सावन मास के अंतिम सोमवार पर ब्रज के प्राचीन शिव मंदिरों पर आस्था का रेला उमड़ेगा। मंदिरों में कही फूल बंगला तो कहीं बर्फ के बंगले में महादेव दर्शन देंगे। छप्पनभोग के साथ-साथ भजनों के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने भी शिव मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए इंतजाम किए हैं। सावन मास का चौथा व अंतिम सोमवार आज धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवभक्तों द्वारा उपवास रखते हुए महानगर प्राचीन भूतेश्वर, रंगेश्वर, गल्तेश्वर, पिप्पलेश्वर, गोकर्ण महादेव मंदिर पर अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया जाएगा। पूजन-अर्चन का सिलसिला तड़के चार बजे से प्रारंभ हो जाएगा। खासकर, भूतेश्वर महादेव व रंगेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारी की है। वहीं नगर निगम द्वारा शिव मंदिरों के आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.