Mathura News: अंडर पास बंद होने से रोडवेज को 78 लाख का नुकसान
मथुरा, जुलाई 7 -- Mathura News: मथुरा जंक्शन और भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच नये बस स्टैंड के निकट नयी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसके कारण मथुरा के नये बस अड्डे के समीप बने रेलवे के अंडर पास से होकर रोडवेज बसों का संचालन 24 जून से रोक दिया गया था। जिसके चलते सोमवार तक रोडवेज की बसों को प्रतिदिन सात लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 13 दिन से यहां से होकर संचालन बंद होने से मथुरा डिपो को 78 लाख रुपये की हानि हुई है। मथुरा डिपो के एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि मथुरा डिपो की इस समय अवधि में गत वर्ष प्रतिदिन 30 लाख रुपये की आय होती थी जो इस वर्ष घटकर इस अवधि में 23 लाख रुपये रह गई। इस तरह डिपो को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.