नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- Mathematics Day speech in Hindi : हर साल भारत में 22 दिसंबर का दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन गणित के जादूगर और देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है। इस दिन उनका जन्मदिन होता है। रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को तमिलनाडु के इरोड में हुआ था। भारत सरकार ने वर्ष 2012 में रामानुजन की जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था। इसके बाद से हर वर्ष 22 दिसंबर का दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाया जाता आ रहा है। इस दिन का मकसद लोगों में मानव जीवन के विकास के लिए गणित के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। 1729 नंबर को हार्डी रामानुजन नंबर के रूप में जाना जाता है। हमें आज रामानुजन द्वारा गणितीय जगत में छोड़ी गई महान विरासत को याद करना चाहिए। राष्ट्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.