नई दिल्ली, मार्च 16 -- शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का खास महत्व होता है। वहीं हर महीने वाली पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि की पूजा भी काफी अहम होती है। बता दें कि साल में 12 मासिक शिवरात्रि पड़ती है। मान्यता है कि इस दौरान जो कोई भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करता है तो उसे मनपसंदीदा जीवनसाथी जरूर मिलता है। वहीं भगवान शिव और मां पार्वती के आशीर्वाद से जीवन में आने वाली सारी बाधाएं खत्म हो जाती है। कल यानी 17 मार्च को चैत्र महीने की मासिक शिवरात्रि है। जानिए कि इस महीने की मासिक शिवरात्रि की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? साथ ही जानें पूजा का शुभ मुहूर्त।17 मार्च को मासिक शिवरात्रि बता दें कि हर महीने जब भी कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आती है तब मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस महीने कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि की शुरुआत कल...