नई दिल्ली, अगस्त 3 -- मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में काफी पॉप्युलर है। लॉन्च के आठ महीनो के अंदर ही इस एसयूवी ने 1 लाख यूनिट की सेल का आंकड़ा पार कर लिया है। विक्टोरिस हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट की सेल दर्ज कर रही है और यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में शामिल हो चुकी है। विक्टोरिस की सक्सेस से दूसरी कंपनियों की नींद उड़ गई है और अब मार्केट में इसको टक्कर देने के लिए कुछ नई एसयूवी आने वाली हैं। इन अपकमिंग एसयूवी में हुंडई की नई बेयॉन बेस्ड एसयूवी, होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट और रेनो डस्टर हाइब्रिड शामिल हैं।Hyundai Bayon-Based SUV हुंडई इस साल दिवाली सीजन के आसपास एक नई मिड-साइज एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे कंपनी के ग्लोबल बेयॉन कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर से इंस्पायर्ड मॉडल मान...