नई दिल्ली, जून 19 -- कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा और इंतजार कर लीजिए। इस साल अभी कुछ और बेहतरीन सब-4 मीटर एसयूवी की इंडियन मार्केट में एंट्री होने वाली है। इनमें हुंडई, मारुति सुजुकी और विनफास्ट के साथ किआ की एसयूवी भी शामिल हैं। इनमें कुछ eSUV भी हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।Kia Syros EV यह भारतीय बाजार में किआ की पहली अफोर्डेबल और मास मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसे कंपनी इसी साल अगस्त में लॉन्च करने वाली है। अपने ICE मॉडल की तरह ही K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इलेक्ट्रिक वीइकल से जुड़े कुछ खास अपडेट्स के अलावा सिरोस का डिजाइन पेट्रोल मॉडल जैसा ही होगा। इसमें 42 kWh और 49 kWh की बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते ...