नई दिल्ली, अगस्त 10 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आने वाले सालों में एसयूवी सेगमेंट में एक के बाद नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ Hisashi Takeuchi ने 2025-26 की Annual Integrated Report में इशारा किया है कि कंपनी अगले 5 साल में 7 नई SUVs लाने की तैयारी कर रही है। इन मॉडल्स के जरिए कंपनी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और बड़ा करेगी।Grand Vitara Facelift सबसे पहले ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे फेस्टिव सीजन के आसपास बाजार में उतारा जा सकता है। इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नई LED लाइट्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। केबिन में बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इंजन में बदलाव की उम्मीद...