Maruti Suzuki ने दिया एक और झटका, अब महंगी हुई कंपनी की यह बेस्ट सेलिंग कार
नई दिल्ली, जून 25 -- मारुति सुजुकी ने हाल में अपनी स्विफ्ट की कीमतों को बढ़ाया है। इससे पहले कंपनी ई-विटारा को महंगा कर चुकी है। अब बारी स्विफ्ट डिजायर की है। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली यह सेडान महंगी हो गई है। नई कीमतों के मुताबिक डिजायर के बेस LXI वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, बाकी वेरिएंट्स अब पहले से महंगे हो गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि CNG वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा 7,500 रुपये का इजाफा हुआ है। अब इतनी हुई कीमत अब डिजायर LXI की एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख रुपये है। VXI वेरिएंट 7.22 लाख रुपये, ZXI वेरिएंट 8.22 लाख रुपये और टॉप मॉडल ZXI+ की कीमत 8.91 लाख रुपये हो गई है। वहीं, VXI CNG और ZXI CNG वेरिएंट्स की कीमत बढ़कर क्रमशः 8.10 लाख रुपये और 9.11 लाख रुपये हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.