Maruti Suzuki ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका, महंगी हो गई कंपनी की यह अफोर्डेबल हैचबैक
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की अफोर्डेबल हैचबैक महंगी हो गई है। हम बात कर रहे हैं - Celerio की। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपनी इस पॉप्युलर हैचबैक को खरीदना महंगा कर दिया है। सेलेरियो के VXi, ZXi और ZXi Plus पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राहत की बात यह है कि इसके बेस LXi वेरिएंट और CNG मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।मारुति सुजुकी सेलेरियो की खूबियां मारुति सेलेरियो में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 66bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक पेट्रोल AMT वेरिएंट का माइलेज 26kmpl तक है। CNG मॉडल में यही इंजन 56bhp की पावर और 82Nm का टॉर्क देता है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.