नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- मारुति सुजुकी फैन्स के लिए आने वाले साल बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह साल 2031 तक भारत में नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने वाली है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा कि कंपनी अलग-अलग सेगमेंट्स में अपने ईवी पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने वाली है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी- ई-विटारा की सेल शुरू हो चुकी है। हाल ही में हैदराबाद में हुई एक डिलिवरी सेरिमनी में एक ही दिन में 108 इलेक्ट्रिक विटारा ग्राहकों को हैंडओवर की गईं। इसके बाद कंपनी 2031 तक तीन और मॉडल लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के बारे में। Maruti Suzuki YMC Electric MPV मारुति की इस एमपीवी का लोगों को बेसब्री से इंतजा...