नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Dividend Stocks: ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी लिमिटेड (Maruti Suzuki Ltd) के निवेशकों के लिए आज का दिन काफी बड़ा है। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने एक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। जोकि 2025 की तुलना में अधिक है।हर एक शेयर पर 140 रुपये का फायदा (Maruti Suzuki record date) मारुति सुजुकी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया था कि बोर्ड ने हर एक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए आज यानी 7 अगस्त की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया था। बता दें, आज जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए 743.60 करोड़ रुपये, आज से IPO ओपन यह...