नई दिल्ली, अगस्त 19 -- मारुति सुजुकी अपनी पॉप्युलर प्रीमियम हैचबैक- Baleno का फेसलिफ्ट लाने वाली है। नई बलेनो को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। सामने आई तस्वीरों से इसके डिजाइन में होने वाले बदलावों का अंदाजा लग रहा है। यह 5 सितंबर को लॉन्च होने वाली है। इसी बीच V3 Cars की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत इसका CNG-AMT कॉम्बिनेशन हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार नई बलेनो सीएनजी को को AMT गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इससे खासतौर पर शहरों में रहने वाले ग्राहकों को फायदा होगा, जहां हर दिन ट्रैफिक में ड्राइव करना पड़ता है।डिजाइन में मिलेंगे मामूली बदलाव बलेनो फेसलिफ्ट के फ्रंट प्रोफाइल में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया या अपडेटेड फ्रंट बंपर और मॉडिफाइड ग्रिल दी जा सक...