नई दिल्ली, जुलाई 7 -- मारुति सुजुकी की कारों का भारत में जबर्दस्त क्रेज है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक से बढ़ कर एक गाड़ियां मौजूद हैं। खास बात है कि मारुति सुजुकी इंडियन मार्केट में कई नई गाड़ियों को भी लाने की तैयारी कर रही है। इनमें फेसलिफ्ट के साथ कुछ नए मॉडल्स भी शामिल हैं। इन अपकमिंग कारों में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उसका नाम Y43 है। यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी, जिसकी टक्कर जून 2026 की बेस्ट सेलिंग एसयूवी टाटा पंच से होगी। आइए जानते हैं कंपनी इस अपकमिंग एसयूवी में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।डिजाइन और फीचर्स मारुति Y43 का डिजाइन 'टॉल-बॉय SUV' जैसा हो सकता है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार मारुति इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRLs के साथ LED हेडलाइट्स और LED टेललाइट्स देगी। साइड से देखने पर इसका साइज बॉक्सी हो सकता है। एसयूव...