नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अगस्त 2026 में बंपर सेल की है। कंपनी की टोटल सेल ईयर-ऑन-ईयर 21.3% बढ़कर 2,19,220 यूनिट पहुंच गई। पिछले साल अगस्त में यही आंकड़ा 1,80,683 यूनिट था। इस बढ़ोतरी में डोमेस्टिक मार्केट में पैसेंजर व्हीकल्स की भारी मांग का बड़ा योगदान रहा। आइए जानते हैं डीटेल।घरेलू बिक्री में 34% से ज्यादा की बढ़ोतरी अगस्त में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के साथ 34.3 फीसदी बढ़कर 1,80,078 यूनिट हो गई। एक साल पहले इसी महीने यह आंकड़ा 1,34,050 यूनिट था। वहीं, कंपनी का एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस थोड़ा डाउन रहा और विदेशों में बिक्री 7.4 फीसदी घटकर 33,844 यूनिट रह गई। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 36,538 यूनिट एक्सपोर्ट की थीं। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती पांच महीनों में ही ...