Maruti Suzuki की इस पॉप्युलर स्पोर्टी SUV को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाई हर वेरिएंट की कीमत
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की पॉप्युलर कॉम्पैक्ट SUV - Fronx को खरीदना अब थोड़ा महंगा हो गया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इस स्पोर्टी एसयूवी के सभी वेरिएंट की कीमतों में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। इस साल फ्रॉन्क्स की कीमतों में यह चौथी बार इजाफा हुआ है। इससे पहले भी कंपनी अलग-अलग मौकों पर इसकी कीमतें बढ़ा चुकी है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.95 लाख रुपये से 12.08 लाख रुपये के बीच हो गई है।5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं मारुति फ्रॉन्क्स की अब तक 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसकी सफलता के पीछे कई वजहें हैं। भारतीय ग्राहकों के बीच ऊंची सीटिंग पोजिशन और एसयूवी जैसे डिजाइन की मांग बढ़ रही है। फ्रॉन्क्स इसी जरूरत को ध्यान में रखकर लाई गई थी। हालांकि, यह कार बलेनो वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.