नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने वाली है। इसके लिए कंपनी फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के खत्म होने से पहले मार्केट में तीन नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है। इनमें बलेनो के फेसलिफ्ट के साथ ब्रेजा फेसलिफ्ट और 7-सीटर ग्रैंड विटारा शामिल हैं। कंपनी इन कारों में रिफ्रेश्ड एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में भी कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ नया ऑफर करने वाली है।7-Seater Grand Vitara मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर बेस्ड एक नई 7-सीटर एसयूवी की टेस्टिंग कर रहा है। Y17 कोडनेम वाली इस एसयूवी को इस साल के खत्म होने से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह थ्री-रो एसयूवी हुंडई अल्काजार और टाटा सफारी को टक्कर देगी। एसयूवी का वीलबेस लंबा होगा और थर्ड-रो की सीट्स को फिट करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.