नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और टोयोटा (Totota) आने वाले सालों में भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल दोनों कंपनियों के पास ईवी सेगमेंट में एक-एक मॉडल है। मारुति सुजुकी e Vitara बेचती है। वहीं, टोयोटा बैज-इंजीनियर्ड वर्जन e-Bella ऑफर करती है। आने वाले समय में मारुति कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती है। इनमें से कुछ के टोयोटा वर्जन भी देखने को मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन्हीं के बारे में।मारुति सुजुकी YMC इलेक्ट्रिक एमपीवी मारुति सुजुकी का अगला बड़ा इलेक्ट्रिक लॉन्च YMC Electric MPV होगा। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसका डिजाइन एसयूवी जैसा अपराइट और दमदार होगा। यह e Vitara वाले Heartect-e स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्...