नई दिल्ली, मई 7 -- मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए एक साथ कई बड़े अपडेट्स पर काम कर रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने कार लवर्स के बीच हलचल मचा दी है। इस वीडियो में मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा (Brezza) का नया फेसलिफ्ट मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि ब्रेज़ा के ठीक आगे एक और बड़ी गाड़ी चल रही थी जिसे 'मिस्ट्री MPV' कहा जा रहा है। भारी कवर के बावजूद इन गाड़ियों की झलक ने साफ कर दिया है कि मारुति जल्द ही बाजार में बड़े बदलावों के साथ उतरने वाली है।बाहर से कुछ ऐसी दिखेगी कार नई ब्रेजा फेसलिफ्ट की बात करें तो कंपनी इसके लुक और केबिन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर पूरा जोर दे रही है। टेस्टिंग के दौरान दिखी कार के पिछले हिस्से में अपडेटेड टेल लै...