नई दिल्ली, मई 14 -- गर्मियों का मौसम आते ही आम से बनी चीजों की खूब मांग बढ़ जाती है। आम का मीठा और रसीला स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। आम से शेक, आइसक्रीम, आमरस और कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। इन्हीं में से एक स्वादिष्ट मिठाई है आम का हलवा। यह खाने में बेहद मुलायम, खुशबूदार और स्वाद से भरपूर होता है। खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। अगर घर में मेहमान आने वाले हों या मीठा खाने का मन हो, तो आम का हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सूजी, दूध और ताजे आम के गूदे से तैयार यह मिठाई गर्मियों में स्वाद को दोगुना कर देती है।आम का हलवा बनाने के लिए सामग्री 2 कप आम का गूदा 1/2 कप सूजी 1/2 कप चीनी 3 बड़े चम्मच घी 2 कप दूध 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर कटे हुए बादाम और पिस्ता थोड़े केसर के धागे (वैकल्पिक...