नई दिल्ली, अगस्त 11 -- आज सावन का दूसरा मंगला गौरी का व्रत है। इस दिन मां मंगलागौरी की पूजा की जाती है। अगर आप सुबह स्नान करके व्रत करना चाहते हैं तो सबसे पहले इस मंत्र को लेकर व्रत का संकल्प लें। व्रत का संकल्प लेकर ही व्रत शुरू होता है। कहा जाता है कि पति,पुत्र और पौत्रों के सौभाग्य की वृद्धि के लिए मंगलागौरी का व्रत किया जाता है। इसलिए हाथ में जल लेकर बोलें-मम पुत्रापौत्रासौभाग्यवृद्धये श्रीमंगलागौरीप्रीत्यर्थं पंचवर्षपर्यन्तं मंगलागौरीव्रतमहं करिष्ये। इसके बाद मां के लिए आटे का दीपक तैयार करें। मंगलागौरी व्रत के लिए आटे का 16 बाती वाला दीपक बनाया जाता है और पूजा करने से पहले चौकी बिछाकर, उस पर लाल कपड़ा रखकर मंगलागौरी की मूर्ति रख उनके सामने इसे जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि मां मंगलागौरी के लिए 16 की संख्या में मालाएं रखें। 5 प्रकार...