नई दिल्ली, अगस्त 2 -- Mangal Gochar 2026: ज्योतिष में मंगल को हिम्मत, जोश और मेहनत का ग्रह माना जाता है। जब मंगल एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 2 अगस्त यानी आज मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक इस बार मंगल का राशि परिवर्तन मेष, सिंह, धनु और मकर राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। इन राशियों के लोगों को नौकरी, बिजनेस और पैसों के मामले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं।मेष राशि मेष राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की भी उम्मीद है। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय आपके साथ रहेगा। बिजनेस करने वालों को भी फायदा मिल सकता है। मेहनत का प...