नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer Ltd.) के शेयरों में मंगलवार 6 अक्टूबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद शेयर करीब 10% तक उछल गया। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है, जब स्टॉक में तेजी दर्ज हुई है। कंपनी ने संकेत दिया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही भी मजबूत रहने की उम्मीद है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंग, मार्केट खुलते ही रॉकेट बना शेयर; इस साल 900% रिटर्न कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही में NSV (Net Sales Value) सालाना आधार पर शुरुआती 30% के स्तर पर बढ़ सकती है। कंपनी के मुताबिक उसके प्रमुख कैटेगरीज (Categories) और ब्रांड्स (Brands) में व्यापक स्तर पर मांग बनी...