नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- Honeymoon Destination for Couples: हनीमून के लिए आजकल कपल्स पहले से ही डेस्टिनेशन चुन लेते हैं और इन दिनों विदेशी जगहों का ट्रेंड ज्यादा चल रहा है। अब तक हनीमून डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में बाली, मालदीव, पेरिस जैसी जगह काफी फेमस रही हैं और हर साल हजारों लोग यहां घूमने या फिर हनीमून मनाने जाते हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और खूबसूरत देश का नाम जुड़ चुका है। इस देश में शीशे सी साफ नदी, ऊंचे पहाड़, बीच सबकुछ देखने को मिलेगा। इस देश को रोमांस का शहर भी कहा जाने लगा है, जहां हर तरफ रोमांटिव वाइब्स मिलती है। यही कारण है कि अब लोग बाकि जगहों को छोड़कर इस देश को अपना फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन बना रहे हैं। अगर आप भी हनीमून के लिए नई जगह की तलाश में है, तो हम आपको इस सुंदर देश के बारे में जानकारी देते हैं। यहां का पूरा हनीमून प...