नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- मेकअप का सही यूज ही चेहरे पर ग्लो दे सकता है। एक गलती फेस को केकी या फिर फीका दिखा सकती है। काफी सारी लेडीज मेकअप प्रोडक्ट तो खरीद लेती हैं लेकिन सही तरह से यूज ना कर पाने की वजह से फेस पर वो वाला ग्लो नजर ही नहीं आता। जैसे सेटिंग स्प्रे, जिसका सही इस्तेमाल नहीं किया तो सारा मेकअप खराब हो सकता है। इंस्टाग्राम पेज फिजा मेकअप एकेडमी ने सेटिंग स्प्रे यूज करने की टिप्स शेयर की है। जिसे आपको भी जरूर जानना चाहिए।सेटिंग स्प्रे यूज करने के 4 सही तरीके जान लेंसेटिंग स्प्रे को हमेशा सही दूरी से स्प्रे करें सेटिंग स्प्रे को अगर सही दूरी से स्प्रे ना किया जाए तो ये मेकअप को क्रैक कर सकता है। इसलिए हमेशा आठ से नौ इंच की दूरी से सेटिंग स्प्रे को यूज करें।एक बार में ना छिड़के सेटिंग स्प्रे सेटिंग स्प्रे को केवल मेकअप के सबसे आखिरी...