नई दिल्ली, जुलाई 8 -- आपने कितना भी अच्छा मेकअप क्यों ना किया हो, लेकिन अगर कुछ ही देर में पसीने की वजह से फाउंडेशन पैची दिखने लगे, चेहरा जरूरत से ज्यादा चमकने लगे और मेकअप पिघलने लगे, तो पूरा लुक बिगड़ जाता है। यही वजह है कि गर्मी और बारिश के मौसम में मेकअप करना कई लोगों के लिए सबसे मुश्किल काम बन जाता है। ऐसे में हर कोई ऐसा आसान तरीका ढूंढ़ता है, जिससे मेकअप ज्यादा देर तक फ्रेश और क्लीन दिखे। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझते हैं, तो इस बार महंगे प्रोडक्ट खरीदने से पहले अपने ब्यूटी ब्लेंडर के साथ यह आसान ट्रिक जरूर आजमाएं। यह छोटा-सा हैक मेकअप की फिनिश को पहले से ज्यादा स्मूद बनाने में मदद कर सकता है।क्या है यह ब्यूटी ब्लेंडर हैक?बस अपने ब्यूटी ब्लेंडर को पहले पानी से अच्छी तरह धो लें।अब उसे अच्छे से निचोड़ें, ताकि उसमें एक्सट्रा पानी ना र...