नई दिल्ली, जनवरी 13 -- Makar Sankranti Daan List: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक बहुत ही खास और पुण्य देने वाला पर्व माना जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे सूर्य का उत्तरायण होना कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान, दान और पूजा कई गुना फल देता है। खास बात यह है कि मकर संक्रांति पर दान करने से शनि दोष, ग्रह बाधा और जीवन की परेशानियां भी कम होती हैं। ज्योतिष के अनुसार, अगर मकर संक्रांति पर अपनी राशि के हिसाब से दान किया जाए, तो उसका असर और ज्यादा शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं, किस राशि के लोगों को क्या दान करना चाहिए.मेष राशि मेष राशि के जातकों को इस दिन लाल कपड़ा, गुड़, गेहूं और तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर में रुकावटें दूर होती हैं।वृषभ राशि वृ...