Mainpuri News: 80 हजार कुंतल धान आया तो मंडी में लग गया जाम
मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: सरकारी खरीद केंद्र खुल चुके हैं। 16 खरीद केंद्रों पर लक्ष्य के अनुसार खरीद शुरू करा दी गई है। मगर खरीद केंद्रों की तुलना में शहर की नवीन मंडी धान से गुलजार है। आलम ये है कि मंडी में धान की बिक्री के लिए किसानों की जो भीड़ आ रही है उससे जाम लग रहा है। धान की तुलाई लदाई का काम बुरी तरह प्रभावित है। किसान रातभर मंडी में खुले आसमान के नीचे डेरा जमाते हैं। धान की रखवाली करते हैं और जब उनका धान तुल जाता है तब वे घर पहुंच पाते हैं। मंगलवार को भी मंडी में रिकार्ड धान की आवक हुई। 80 हजार कुंतल धान मंडी में आया। शहर की आगरा रोड स्थित नवीन मंडी में धान आ रहा है। मैनपुरी ही नहीं बल्कि आसपास जिलों के किसान और कारोबारी मंडी में धान लेकर आ रहे हैं। चार दिन पहले आलम ये था कि शहर के प्रमुख मार्गों पर मंडी के आसपास भीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.