Mainpuri News: 77 फरियादियों ने दी शिकायतें, 12 का मौके पर निस्तारण
मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- Mainpuri News: संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जन-समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल अधीनस्थों की आख्या पर निस्तारण न माना जाए, बल्कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी संतुष्टि के बाद ही रिपोर्ट अपलोड की जाए। समाधान दिवस में कुल 77 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान की गई। जन-सुनवाई के दौरान डीएम ने कागजी त्रुटियों और वरासत से जुड़ी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया। ग्राम हलपुरा निवासी अरुण कुमार की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को पिता का नाम दुरुस्त कर 7 दिन के भीतर वरासत दर्ज कराने के आदेश दिए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मंझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.