मैनपुरी, नवम्बर 10 -- Mainpuri News: दीपावली त्योहार के अगले दिन भी शहर के तिराहे चौराहे पर यातायात पुलिस सक्रिय रूप से तैनात दिखी। यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों का चालान किया। यातायात पुलिस ने कुल 722 वाहनों का चालान कर 7.10 लाख का जुर्माना लगाया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सीओ ट्रैफिक दीपशिखा सिंह, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह शहर के ईशन नदी तिराहा, करहल चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, भांवत चौराहा सहित अन्य प्रमुख तिराहे पर पहुंचे। जहां बिना हेलमेट, तीन सवारी, काली फिल्म, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग कर वाहन चलाने पर 650 छोटे व 72 बड़े वाहनों के चालान किए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियो ने चालकों को नियम भी समझाए व पालन करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...