Mainpuri News: 49 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति पूरी
मैनपुरी, अगस्त 11 -- Mainpuri News: जिले की 49 ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे पंचायत सहायकों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पंचायतों की ओर से नियुक्ति के लिए भेजे गए अनुमोदनों के आधार पर पंचायतीराज विभाग ने चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए नियुक्त पंचायत सहायकों की सूची संबंधित ग्राम पंचायतों को भेज दी है। इससे अब इन पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। जनपद में कुल 549 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 49 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पद रिक्त चल रहे थे। इन पदों को भरने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अनुमोदन पंचायतीराज विभाग को भेजा था। विभागीय स्तर पर अनुमोदनों की जांच के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई और चयनित पंचायत सहायकों की सूची पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.