Mainpuri News: 40 फुट गहरे कुएं से राष्ट्रीय पक्षी मोर का सफल रेस्क्यू
मैनपुरी, सितम्बर 29 -- Mainpuri News: विकास खंड की ग्राम पंचायत बसैत के गांव नगला इंदे में तीन दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक राष्ट्रीय पक्षी मोर नीम के पेड़ से संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे बने 40 फुट गहरे कुएं में गिर गया। तीन दिनों तक मोर कुएं में ही फंसा रहा और बाहर निकलने का असफल प्रयास करता रहा। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने राष्ट्रीय पक्षी को बाहर निकाला। मंगलवार सुबह नगला इंदे निवासी सूबेदार जाटव अपने खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने कुएं में मोर को घायल अवस्था में देखा। उन्होंने तुरंत 112 पर डायल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही दरोगा राजेश यादव मौके पर पहुंचे और मोर को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद दरोगा राजेश यादव ने किशनी ब्लॉक स्थित फायर ब्रिगेड को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.