Mainpuri News: 33 हजार केवी लाइन में केबिल छूने से दो युवक झुलसे
मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड पर एक घर में बिजली केबल बदलवाने के समय हादसा हो गया। केबल छत से डालते समय ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्टेज लाइन में छू गई। जिससे दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को ही घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से एक युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बिछिया रोड कृष्णानगर निवासी 40 वर्षीय राहुल चौहान पुत्र शेरसिंह चौहान रविवार सुबह 10 बजे के लगभग अपने घर पर ही बिजली केबल को बदलवा रहे थे। बिजली लाइन बदलने के लिए बिजली मिस्त्री 30 वर्षीय धीरज पुत्र दिवारी लाल निवासी ओडेन्य पड़रिया को भी बुलाया गया था। राहुल चौहान और धीरज दोनों केबल बदलने के लिए छत पर चढ़ गए। मोहल्ले के अन्य लोगों की केबलें भी पोल से घरों के लिए पड़ी थीं। इनसे कुछ ऊं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.